Girl friendly school awareness program organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बालिका अनुकूल विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

khaskhabar.com: बुधवार, 13 मार्च 2024 7:59 PM (IST)
बालिका अनुकूल विद्यालय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जोधपुर। महिला अधिकारिता, जोधपुर द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत नवाचार के तहत गर्ल फ्रेडली विद्यालय बनाने के लिए गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उपनिदेशक महिला अधिकारिता जोधपुर फरसाराम विश्नोई ने बताया कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजनान्तर्गत शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हित जोधपुर शहर के 10 विद्यालयों को बालिका अनुकूल विद्यालय बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में विभाग एवं विद्यालय के सहयोग से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। विभाग द्वारा विद्यालयों के सहयोग से विद्यालय में बालिकाओं के लिए बालिका अनुकूल सुविधाओं से संबंधित चौक लिस्ट तैयार करवाई गई है जिसमें विद्यालय के सहयोग से अपेक्षित सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। इसी के तहत बुधवार 13 मार्च को छगनराज चौपासनी वाला राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जालौरी गेट जोधपुर में बालिका अनुकूल विद्यालय के लिए गतिविधियों का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य शमीम बानों, गुड टच बैड टच इंचार्ज दुर्गेश नंदिनी, बालिका योजना प्रभारी चंद्रा परिहार एवं सुमित्रा विश्नोई के सहयोग से महिला सूरक्षा एंव सलाह केन्द्र के परामर्श दाता डॉक्टर किरण शर्मा, अंजला सिंह, प्रमिला सोनी ने बालिकाओं को गुड टच बेड टच, पॉक्सो एक्ट बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की शपथ दिलाई। साथ ही कक्षा 9 की छात्राओं निक्षिता, धरा, मनतशा, भव्या, सगुफ्ता द्वारा रोलप्ले के माध्यम से बालिका अनुकूल विद्यालय हेतु आवश्यक संसाधनों के बारे में बताया। जिला हब एमपावरमेंट ऑफ वूमन के जेंडर स्पेशलिस्ट कानाराम सारण ने बताया कि किसान कन्या राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नागौरी बेरा में प्रधानाचार्य कविता जी के सहयोग से महिला सुरक्षा एंव सलाह केन्द्र के परामर्श दाता निशा सेजू, पुष्पा पंवार द्वारा बालिकाओं को गुड टच बेड टच, पॉक्सो एक्ट बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं की शपथ दिलाई गई। साथ ही विद्यालय स्टाफ के साथ चर्चा करके गर्ल फ्रेंडली विद्यालय बनाने के लिए विद्यालय में बालिकाओं के लिए शिकायत पेटी, बालिका मंच, मासिक धर्म कोना, बालिका स्वास्थ्य जांच आदि सुविधाए विद्यालय में उपलब्ध करवाने के संबंध में चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement