पुणे में फेसबुक ने कमाल कर दिया,ये जो फेसबुक है वो बड़े काम की चीज है। ये बात एक बार फिर साबित हो गई है। बवाल करना हो या किसी का मददगार बनना हो यहां सब कुछ होता है।अभी इसी पर एक ताजा किस्सा सामने आया है। अभी पिछले दिनों की ही बात है। पुणे में एक एटीएम गार्ड की साइकिल चोरी हो गई। एटीएम का गार्ड बेचारा बहुत परेशान हुआ। आस पास साइकिल की तलाश में मारा मारा फिरता रहा। पुलिस के पास जाता तो पुलिस साइकिल चोरी की रिर्पोट लिख्रने में लाख ड्रामे करती या शायद ना भी लिखती। बेचारा वो बूढ़ा गार्ड शायद यही सोच कर रपट लिखाने थाने नहीं गया। और रास्ते में आने-जाने वाले से अपनी साइकिल के बारे में पूछता । वो साइकिल ही उस गार्ड का घर आने-जाने का जरिया था।