आखिर किसने बेचारे गार्ड की साइकिल चुरा ली ये समझ नहीं आ रहा था। अगर आपका
फोन का चार्जर घर में कही भी गुम हो जाता है तो आप पूरे घर में बड़ी
बेचैनी से उसकी तलाश करते है। कुछ ऐसी ही बेचैनी उस गार्ड को भी हो रही थी।
ये लडक़ी ये पूरा नजारा देख रही थी। लडक़ी वहीं पास के कॉलोनी में रहती थी
उसने फौरन गार्ड के दर्द को समझते हुए फेसबुक पर उसकी तस्वीरें अपलोड कर
पुणे के लोगों से मदद मांगी। और बहुत से लोगों ने फेसबुक पर शेयर उसके
पोस्ट को देखकर लोगों का दिल पसीज गया । लोगों ने फौरन मदद भेजनी शुरू कर
दी ।कोई अपनी पुरानी साइकिल देने को तैयार था। बहुत लोगों के कमेंट्स आए।
एक कैफे के मालिक के साथ मिलकर लडक़ी ने गार्ड को नई साइकिल खरीद कर दे
दिया। इसके बाद उस गार्ड की चेहरे की खुशी देखते ही बन रही थी। गार्ड लडक़ी
को धन्यवाद कहते नहीं थक रहा था।