girl abducted from katihar recovered from nepal after 5 days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कटिहार से अपह्वत बच्ची नेपाल में मिली

khaskhabar.com: सोमवार, 08 अगस्त 2016 4:56 PM (IST)
कटिहार से अपह्वत बच्ची नेपाल में मिली
पटना। बिहार के कटिहार जिले में कुरसेवा स्थित स्कूल से घर लौटते समय 3 अगस्त को बस रूकवाकर अपह्वत कर ली गई पांच साल की बच्ची स्पर्श अग्रवाल को सोमवार सुबह नेपाल के विराटनगर से बरामद कर लिया गया। छह जिलों की पुलिस इस बच्ची की तलाश में जुटी थी और कटिहार एसपी के नेतृत्व में पुलिस दो दिनों से फारबिसगंज इलाके में छापे मार रही थी। सुबह 3.30 बजे विराटनगर में स्पर्श की सकुशल बरामदगी हुई तो पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने मिथुन पासवान नाम एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो स्कूल बस का पूर्व ड्राइवर बताया जा रहा है। बच्ची के माता-पिता विराटनगर के लिए रवाना हो गए हैं।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement