बाडमेर। शहर के वार्ड संख्या 24 में भव्य गणेश उत्सव का आयोजन मौहल्ले के पातालेश्वर युवा ग्रुप द्वारा आयोजित किया जा रहा है । ग्रुप हमेशा हर त्यौहारो को घार्मिक रूप् से मनाने के साथ मोहल्ले वासी के लिये सरकार की योजनाओ के साथ समाज में व्याप्त कुरितियो के निराकरण हेतु भी अनेक प्रचार कार्यक्रमो का आयोजन करता है। सुबह गणेश आरती के दौरान भारत सरकार के सूचना एंवम प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय द्वारा पातालेश्वर युवा ग्रुप एंव ने.यु.के के सहयोग से वात्सल्य अभियान. स्वच्छता अभियान एवं बेटी बचाओ बेटी पढाओ पर अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्षद नर्बदा सोनी ने बताया कि गणेश जी के सामने संकल्प लेकर सभी मौहल्ले वासी ना तो गंदगी करेगे ना ही करने देगे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान को अमलीजामा पहनाने के लिये कार्य को ओर गति देगें। साथ ही मौहल्ले में बेटी केजन्म को बेटे की तरह धूमधाम से थाली बजाकर घर आयी लक्ष्मी का स्वागत करेगे । इस अवसर पर अध्यापिका मीना ने भी महिलाओ को अपने घर को मन्दिर की तरह साफ-सुथरा रखने की अपील की । इस अवसर पर पातालेश्वर युवा ग्रुप के सामाजिक कार्यकर्ता सत्यनारायनसोनी,रमेश सिन्धी,हुकमसिंहचौहन,भरत साझीरा, पंकजसिंह, शंकरसिंह, मनोजकुमार इत्यादि ने बताया कि हम लोग सभी धार्मिक उत्सवो को भाई-चारे के बढावे के रूप् में मनाते है उसी का परिणाम है कि हमे आयोजन में हर-जाति.धर्म के लोगो का पूरा सहयोग रहता है ।