Advertisement
गुलाम नबी बोले, अब ट्रंप का अध्याय बंद, पीएम मोदी ने कर दिया स्पष्ट, 'ऑपरेशन सिंदूर' में किसी ने हस्तक्षेप नहीं किया

इसी को लेकर गुलाब नबी आजाद ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि डोनाल्ड ट्रंप बहुत कुछ बोलते हैं, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में स्पष्ट रूप से कह दिया कि विश्व के किसी भी देश के नेता ने 'ऑपरेशन सिंदूर' में हस्तक्षेप नहीं किया। साथ ही उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का भी जिक्र किया, इसलिए अब यह अध्याय बंद हो गया।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में मैंने हमेशा यह सुनिश्चित किया कि मानवाधिकारों का उल्लंघन न हो। सुरक्षा बलों के जितने ऑपरेशन हुए, हमने हमेशा उसका समर्थन किया है, लेकिन फेक एनकाउंटर नहीं होने चाहिए।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए कहा था कि दुनिया के किसी भी नेता ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को नहीं रुकवाया। उन्होंने कहा कि 9 तारीख की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मुझसे बात करने की कोशिश की। वह घंटे भर कोशिश कर रहे थे, लेकिन मेरी सेना के साथ बैठक चल रही थी, तो मैं फोन उठा नहीं पाया, लेकिन बाद में मैंने कॉल बैक किया। फिर अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझे बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है। इस पर मैंने कहा, अगर पाकिस्तान का ये इरादा है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो हम बड़ा हमला कर जवाब देंगे। आगे मैंने कहा था, 'हम गोली का जवाब गोले से देंगे'।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


