सिरसा। कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद द्वारा राज्य सभा में काले धन पर टिप्पणी किए जाने से गुस्साए बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिरसा में रोष प्रदर्शन किया और कांग्रेसी नेता का पुतला फूंका। बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आजाद पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। बीजेपी युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष अमन चोपड़ा ने कहा कि कल राज्यसभा में कांग्रेसी नेता गुलाम नबी आजाद ने काले धन और देश के शहीदों पर जो टिप्पणी की है इससे देश वासियों में उनके खिलाफ रोष है।
यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबरयह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर
मुहर