Ghazipur: Farmer sleeping on tubewell murdered under suspicious circumstances-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 27, 2026 10:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाज़ीपुर : ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 06 जनवरी 2025 3:30 PM (IST)
गाज़ीपुर : ट्यूबवेल पर सो रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या
गाज़ीपुर। यूपी के गाज़ीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के बोगना गांव में 70 वर्षीय वृद्ध किसान जयकरण राम की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना रविवार रात की है, जब जयकरण राम खाना खाने के बाद अपने ट्यूबवेल पर सोने गए थे। सोमवार सुबह खेतों की ओर घूमने गए ग्रामीणों ने उन्हें खून से लथपथ अवस्था में देखा और सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि जयकरण राम के दो बेटे थे – बड़ा बेटा लाल बहादुर जो विदेश में काम करता है और छोटा बेटा जंग बहादुर, जो दिल्ली रोडवेज में कार्यरत है। मरदह पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया। गांव के लोगों ने बताया कि जयकरण राम मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और उनकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, लेकिन हत्या के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मरदह थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement