Ghaziabad: Third conversion case in a week, main accused absconding-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजियाबाद : एक हफ्ते में तीसरा धर्मांतरण का मामला, मुख्य आरोपी फरार

khaskhabar.com: सोमवार, 30 सितम्बर 2024 2:40 PM (IST)
गाजियाबाद : एक हफ्ते में तीसरा धर्मांतरण का मामला, मुख्य आरोपी फरार
गाजियाबाद। एक हफ्ते के भीतर धर्मांतरण का तीसरा मामला सामने आया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। ताजा घटना क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की है, जहां बीमारी ठीक करने और आर्थिक सहायता के नाम पर लोगों का धर्मांतरण कराया जा रहा था। पुलिस को जब मामले की सूचना मिली, तो तुरंत कार्रवाई करते हुए रेड की गई। इस दौरान आरोपी का एक सहयोगी गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और दावा किया है कि जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा। वेव सिटी के एसीपी ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि डूंडाहेड़ा में हिंदू समाज के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा है। इलाके में एक विशेष धार्मिक किताब का प्रचार किया जा रहा था और लोगों को पैसे और बीमारी ठीक करने के बहाने धर्मांतरण के लिए प्रलोभित किया जा रहा था।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है, और यह देखा जा रहा है कि क्या इसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क काम कर रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मुख्य आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाएगी।
यह मामला गाजियाबाद में बढ़ते धर्मांतरण के मामलों पर चिंता का विषय बनता जा रहा है, और स्थानीय प्रशासन पर इन घटनाओं पर अंकुश लगाने का दबाव भी बढ़ता जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement