khaskhabar.com: सोमवार, 22 अगस्त 2016 3:50 PM (IST)
जयपुर । बीजेपी विधायक घनश्याम तिवाड़ी पर राजस्थान बीजेपी की अनुशासन समिति ही कोई निर्णय लेगी। प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि पार्टी के खिलाफ अगर कोई बयानबाजी करता है तो इसको लेकर बीजेपी की अनुशासन समिति कार्रवाई करेगी। आपको बता दे कि बीजेपी विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने यह बयान दिया है कि वो विधायक दल की बैठक में नहीं जाएंगे।