General public made aware by forming human chain on World No Tobacco Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मानव श्रृंखला बनाकर किया आमजन को अवेयर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 31 मई 2024 8:58 PM (IST)
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मानव श्रृंखला बनाकर किया आमजन को अवेयर
जयपुर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एपेक्स कैंसर इंस्टीट्यूट की ओर से स्ट्रीट शो और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें तंबाकू के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए, इंस्टीट्यूट ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न स्थानों पर स्ट्रीट शो की एक श्रृंखला बनाई। एपेक्स ग्रुप के सेल्स हेड ऋतुराज सिंह ने बताया कि आयोजनों का उद्देश्य जनता को तंबाकू के उपयोग से जुड़े खतरों के बारे में अवेयर करना और तंबाकू मुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि स्ट्रीट शो में कैंसर, श्वसन संबंधी बीमारियों और हृदय संबंधी मुद्दों सहित तंबाकू के सेवन से होने वाले गंभीर बीमारियो पर प्रकाश डाला गया। स्ट्रीट शो के अलावा, एपेक्स कैंसर इंस्टीट्यूट ने तंबाकू के दुष्प्रभावों पर केंद्रित एक प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया। सिंह ने बताया कि एपेक्स कैंसर इंस्टीट्यूट की वेबसाइट पर जाकर या उनकी हेल्पलाइन से संपर्क करके तंबाकू से जुड़े दुष्प्रभावों एवम इससे दूर रहने के लिए संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement