Advertisement
गहलोत आज जो सलाह दे रहे हैं उन पर उन्हें स्वयं को भी करना चाहिए था अमल : मदन राठौड़

भाजपा सरकार में बजरी माफियाओं पर नकेल डालने के प्रयास हुए है। बजरी के अवैद्य खनन को रोकने के लिए कांग्रेस राज से लंबित ठेकों को जारी कर भाजपा सरकार ने एक ओर रोजगार देने का काम किया तो दूसरी ओर सरकारी खजाने में राजस्व बढ़ाने का भी कार्य किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत और डोटासरा को भाजपा की चिंता छोड़कर स्वयं के घर को संभालना चाहिए। जहां उनके अनुसार नकारा और निकम्मे लोग भरे है। भाजपा को राजस्थान की जनता ने जन सेवा का जो अवसर दिया है उसके लिए सरकार और संगठन के कार्यकर्ता प्राण प्रण से कार्य कर रहे है। यहीं कारण है कि विधानसभा के उपचुनाव हो या पंचायतराज और निकायों के उपचुनाव जनता ने भाजपा पर भरोसा किया है। इसी लिए राजस्थान की जनता कहती है कि भजनलाल है तो भरोसा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


