Gehlot expressed condolences on the death of Jugal Kabra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गहलोत ने जुगल काबरा के निधन पर जताया शोक

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 9:07 PM (IST)
गहलोत ने जुगल काबरा के निधन पर जताया शोक
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं जोधपुर शहर के पूर्व विधायक जुगल काबरा के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने संवेदना संदेश में कहा कि जुझारू एवं कर्मठ व्यक्तिव के धनी काबरा के निधन से जहां कांग्रेस पार्टी को गहरा आघात लगा है, वहीं मेरे लिए यह निजी क्षति है। मेरा उनका 45 वर्षों का लंबा साथ रहा। वे मिलन सारिता की मिसाल थे। उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है, उनकी सेवाओं को सदा याद रखा जाएगा। गहलोत ने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement