Gehlot and Vasundhara can not meet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक ही फ्लाइट लेकिन गहलोत और वसुंधरा की नहीं हो सकी मुलाकात

khaskhabar.com: बुधवार, 22 मई 2019 6:58 PM (IST)
एक ही फ्लाइट लेकिन गहलोत और वसुंधरा की नहीं हो सकी मुलाकात
जयपुर । जयपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को उस वक्त पुलिस प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए,जब सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे एक ही फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि मुझे नहीं मालूम था कि मैडम इस फ्लाइट में बैठी हुई है। मैं इकोनॉमी क्लास में बैठा हुआ था। मुझे बाद में पता चला, अगर पहले पता चल जाता तो, मैं उन्हें शुभकामनाएं देता। लेकिन फर्स्ट क्लास पैसेंजर को पहले उतारते है। इसलिए हमे रोक दिया जाता है. बाद में इकोनॉमी क्लास वालों को उतारा जाता है। मैडम विदेश से लौटी है, शुभकानाएं देता अगर मुलाकात होती। मेरे ख्याल से विदेश से आई है। इसलिए इतने लोग बाहर भाजपा के खड़े थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement