Advertisement
सरकार ने माना, GDP दर घट कर 7.1 फीसदी रहने का अनुमान

केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकडे जारी करते हुए मुख्य साख्यिकीविद् टीसीए अनंत ने कहा कि नवंबर के आंकडे उपलब्ध थे और उसका विश्लेषण किया गया लेकिन यह पाया गया कि नोटबंदी की नीति के कारण इन आंकडों में उतार-चढाव काफी अधिक है। ऎसे में नवंबर के आंकडे को अनुमान में शामिल नहीं करने का फैसला किया गया। अत: 2016-17 की राष्ट्रीय आय के पहले अग्रिम अनुमान में नोटबंदी का प्रभाव प्रतिबिंबित नहीं होता और यह केवल सात महीनों या अक्तूबर तक के क्षेत्रवार आंकडों पर आधारित है। सरकार ने नौ नवंबर से 500 और 1,000 रूपये नोटों पर पाबंदी लगा दी थी।
वास्तविक जीडीपी या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) स्थिर मूल्य (2011-12) पर 2016-17 में 121.55 लाख करोड रूपये रहने का अनुमान है। वहीं 2015-16 के लिये 31 मई 2016 को जारी जीडीपी के अस्थायी अनुमान के तहत यह 113.50 लाख करोड रूपये था। सीएसओ ने कहा,वित्त वर्ष 2016-17 में जीडीपी में वृद्धि 7.1 प्रतिशत अनुमानित है जो 2015-16 में 7.6 प्रतिशत थी। राष्ट्रीय आय पर सीएसओ का अनुमान रिजर्व बैंक के अनुमान के समरूप है। रिजर्व बैंक ने भी जीडीपी वृद्धि के अनुमान को कम कर 7.1 प्रतिशत कर दिया है।
सीएसओ ने कहा, मूल कीमत (उत्पाद के हाथ लगने वाली वाली कीमत) पर वास्तविक जीवीए की अनुमानित वृद्धि दर 2016-17 में 7.0 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह 2015-16 में 7.2 प्रतिशत थी। स्थिर मूल्य पर सकल मूल्य वर्द्धन (जीवीए) 2016-17 में 111.53 लाख करोड रपये अनुमानित है जो 2015-16 में 104.27 लाख करोड रूपये था।
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


