Advertisement
बहराइच में बस पलटी, गायत्री परिवार के 20 घायल

इस हादसे में कोतवाली देहात के रायपुरराजा निवासी राजेश कुमार मिश्रा (48), नवागढ़ी निवासी मुन्ना सिंह (60), राजेंद्र पांडेय (5), दरगाह थाना के बख्शीपुरा नई बस्ती निवासी बाबूराम (75), सत्यदेव मिश्रा (57), सोनू शुक्ला (32), श्रवण कुमार शर्मा (32), अवधेश कुमार (30), अनुराग पटेल (11), विजय शंकर पांडेय (61), सतेंद्र कुमार पाठक (45), कोतवाली देहात के जगतापुर माधवरेती निवासी शरद कालिया (58), भिठिया निवासी निर्मला (80), भयापुरवा निवासी शिवशंकर सिंह (62), गोंडा जिले के जयप्रभाग्राम महराजगंज निवासी राजकिशोर मिश्रा (35), श्रावस्ती के हरिहरपुर शिकारी गांव निवासी अरविंद कुमार (17), महराजगंज जिले के बहिरामपुर गांव निवासी परमानंद शर्मा (65) समेत 20 यात्री घायल हो गए।
दुर्घटना होते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण दौड़े। पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को बस से निकालकर एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने राजेश, विजय शंकर, सतेंद्र, अनुराग, अरविंद, राजकिशोर, निर्मला, बाबूराम की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया है।
देहात कोतवाल आलोक राव ने बताया कि जांच में पता चला है कि बस का चालक शराब के नशे में था। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बहराइच
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


