Gau Raksha Dal marches rally in churu-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चूरू में गो रक्षक दल ने निकाली रैली

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 अगस्त 2016 4:25 PM (IST)
चूरू में गो रक्षक दल ने निकाली  रैली
चूरू। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को गो रक्षक दल के सदस्यों ने इन्द्रमणी पार्क से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली और कलेक्ट्रेट पर नरेन्द्र मोदी के चित्र को गो मूत्र पिलाया गया। मोदी की सद्बुद्धि की कामना की। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया गया। गो रक्षक दल के सदस्यों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले दिनों एक बयान दिया कि 80 प्रतिशत गो रक्षक दल फर्जी हैं और गो रक्षा के नाम पर गौरखधंधा करते हैं, इसका गो रक्षक विरोध करते हैं और इसी बयान के खिलाफ रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने गो रक्षकों के खिलाफ दिया बयान वापस नहीं लिया तो गो रक्षक दल के सदस्य दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement