Gas Rifling exposed 12 domestic cylinders recovered from Store-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गैस रिफलिंग का भंडाफोड़, दुकान से बरामद 12 घरेलू सिलेंडर

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 8:44 PM (IST)
गैस रिफलिंग का भंडाफोड़, दुकान से बरामद 12 घरेलू सिलेंडर
कानपुर। शहर में गैस रिफलिंग के चलते कई बार बड़े हादसे हो चुके है। इन घटनाओं को रोकने लिए जिलाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को कड़े निर्देश भी दिए। लेकिन ठेकेदार और दुकानदार की साठगांठ से गैस फलिंग का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। रविवार को भी ऐसे ही गैस रिफलिंग का भंडाफोड़ अधिकारियों ने किया है। चकेरी स्थित जाजमऊ केडीए कालोनी निवासी मोहम्मद सद्दाम की वाजिदपुर में गैस की दुकान है। रविवार की सुबह जिलाप्रशासन के अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और दुकान में की जा रही गैस रिफलिंग के दौरान रंगेदार दुकानदार को पकड़ा। पुलिस ने 12 घरेलू सिलेंडर दुकान से बरामद किया है। पुलिस पूछताछ पर पकड़े गये अभियुक्त ने अपना गुनाह कबूल किया और कहा कि वह एक गैस एजेंसी मालिक से सांठ-गांठ कर सिलेंडर ले लेता है और फलिंग करता है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन अधिकारियों ने गैस रिफलिंग का मामला दर्ज कराया है, अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है। [@ अमेरिका के 911 की तर्ज पर बना डायल 100 कैसे काम करेगा...जानिए इसकी टेक्नोलॉजी]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement