Garima rajpurohit extended pride of Barmer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गरिमा ने बढ़ाया बाड़मेर का गौरव

khaskhabar.com: बुधवार, 17 अगस्त 2016 11:35 PM (IST)
गरिमा ने बढ़ाया बाड़मेर का गौरव
बाड़मेर। सिवाना की युवा प्रधान गरिमा राजपुरोहित ने संभाग मुख्यालय जोधपुर में सुनहरी रेत की धरा बाड़मेर का गौरव बढ़ाया है। बुधवार सुबह श्री जूना खेड़ा हनुमान मंदिर चौपासनी जोधपुर में आयोजित समारोह में गरिमा राजपुरोहित को वीर दुर्गादास मातृ शक्ति सम्मान 2016 से नवाजा गया। जोधपुर महाराजा गजसिंह द्वारा इस सम्मान से सम्मानित होने वाली यह बाड़मेर की पहली युवा हैं। जानकारी के मुताबित जनसेवा और फाइन आर्ट के क्षेत्र में संभाग के सबसे बड़े सम्मान के रूप में अपनी पहचान बना चुके वीर दुर्गादास मातृ शक्ति सम्मान का आयोजन हर साल वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति जोधपुर द्वारा किया जाता है। सिवाना इलाके में बतौर प्रधान रहते हुए बालिका शिक्षा, महिला एवं बाल विकास के साथ-साथ सरकार की जन हितैषी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं योजनाबद्ध तरीके उनकी मॉनीटरिंग के लिए गरिमा राजपुरोहित का चयन किया गया। वीर दुर्गादास राठौड़ स्मृति समिति के मुख्य सरंक्षक महाराजा गजसिंह द्वितीय और अध्यक्ष जगत सिंह राठौड़ हैं। सिवाना प्रधान ने उन्हें मिले सम्मान को जनता को समर्पित किया है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement