khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अगस्त 2016 8:15 PM (IST)
भरतपुर। श्री बजरंग सेवक ट्रस्ट द्वारा आयोजित किये जा रहे 26वें गणेश महोत्सव के तहत् मंगलवार 30 अगस्त को अटलबन्द स्थित गणेश मन्दिर पर मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक का कार्यक्रम आयोजित हुआ। दुग्धाभिषेक कार्यक्रम में विधायक विजय बंसल, निगम मेयर शिवसिंह भौंट सहित ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गणेश जी की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक किया।
ट्रस्ट के मीडिया प्रभारी प्रकाश मोहन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को गणेश मन्दिर पर आचार्य धरणीधर शास्त्री के नेतृत्व में 11 शास्त्रियों द्वारा 101 किलो गाय के दूध में शहद, दही, घी एवं इत्र को मिलाकर तैयार किये गये पंचामृत से मंत्रोच्चार के साथ दुग्धाभिषेक का कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।