Ganja worth Rs 1 crore seized during blockade in Bharatpur, two accused arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भरतपुर में नाकाबंदी के दौरान 1 करोड़ का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 मार्च 2025 6:03 PM (IST)
भरतपुर में नाकाबंदी के दौरान 1 करोड़ का गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर। जिले की गहनौली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाकाबंदी के दौरान 600 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जो उड़ीसा से गांजा लाकर बहरोड़ में इसकी डिलीवरी देने जा रहे थे। जब्त किए गए गांजे की कीमत करीब 1 करोड़ रुपये आंकी गई है। फिलहाल पुलिस इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। नाकाबंदी तोड़ने की कोशिश, फिर ऐसे पकड़ा गया तस्कर भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि 5 मार्च को गहनौली थाना पुलिस नेशनल हाईवे-123 पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान धौलपुर की तरफ से एक संदिग्ध बंद बॉडी कंटेनर आता दिखा। जब पुलिस ने कंटेनर को रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर कंटेनर को रोक लिया।
बांस के नीचे छुपाया था गांजा
पूछताछ में ड्राइवर सुवालाल (36) और हेल्पर नितेश (27) ने बताया कि वे कौथल, थाना बानसूर, जिला कोटपूतली के रहने वाले हैं। पुलिस ने जब कंटेनर की जांच की तो उसमें पीछे बड़ा ताला लगा था, जिसे खुलवाया गया। कंटेनर के अंदर बांस भरे हुए थे, जिनके नीचे 40 सफेद रंग के कट्टे छुपाए गए थे। कट्टों को खोलने पर अंदर टेप से लिपटा हुआ गांजा मिला। जब्त माल का वजन 600 किलो निकला, जो 300 छोटे प्लास्टिक बैग में भरा हुआ था।
डिलीवरी बहरोड़ में होनी थी, पुलिस कर रही तस्कर नेटवर्क की जांच
एसपी कच्छावा ने बताया कि यह गांजा उड़ीसा से लाया गया था और इसे बहरोड़ में सप्लाई किया जाना था। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा किसके लिए मंगवाया गया था और इस तस्करी में कौन-कौन शामिल हैं। दोनों आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है, जिससे इस नेटवर्क के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement