Advertisement
रीवा में दो बहनों से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने के बाद 5 गिरफ्तार

इस दुष्कर्म की घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने दोनों चचेरी बहनों को तलाशा और उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने अपने साथ होने की घटना को स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अन्य धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर ने संवाददाताओं को बताया कि हनुमाना थाना क्षेत्र की दो नाबालिग चचेरी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। इस मामले में सात आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। इनमें से पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है, वहीं दो अन्य की तलाश जारी है।
जो वीडियो वायरल हुआ था उसके आधार पर पुलिस ने पीड़ित नाबालिग बालिकाओं और आरोपियों की तलाश शुरू की थी और उसी के चलते यह कार्यवाही हुई है।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


