Gang rape case filed against 3 youth by Interference of up State Women Commission-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आयोग ने दर्ज कराया सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जनवरी 2018 09:50 AM (IST)
आयोग ने दर्ज कराया सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले की पुलिस ने राज्य महिला आयोग के आदेश पर डेढ़ साल पूर्व एक किशोरी के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गुरुवार को तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल शशि कुमार पांडेय ने बताया, "घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। जहां तीन अप्रैल, 2016 को सोलह साल की एक किशोरी के साथ कथित तौर पर तीन युवकों ने दुष्कर्म किया था।" उन्होंने बताया, "शासन स्तर से मामले की जांच महोबा पुलिस अब भी कर रही है, इसी बीच राज्य महिला आयोग के आदेश पर गुरुवार को बच्चा, श्रीराम और पंचू राजपूत नामक युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है और पीड़िता का सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement