बाड़मेर के जसोल गांव की प्रजापतों की बस्ती में 200 परिवारों की जिन्दगी का आधार बापू के स्वदेशी आंदोलन का प्रणेता चरखा है। अंग्रेजों के खिलाफ बापू की ओर से चलाए स्वदेशी आंदोलन में चरखे का अहम स्थान था और यही चरखा जसोल गांव के 200 परिवारों की जिन्दगी का आधार है। कभी मस्कट, दुबई, कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात सहित कई खाड़ी देशों में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाला प्रजापतों की बस्ती का ये चरखा उद्योग आज कहीं ना कहीं पहचान तो खो रहा है। लेकिन स्थानीय स्तर पर कुछ सहयोग के चलते अपना वजूद बचाए हुए हैं।