पटना में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पासवान ने कहा कि
एनड़ीए भी शराबबंदी के पक्ष में है लेकिन शराबबंदी के नाम पर गरीब और सेना
के जवान को जेल में क्यों बंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में
शराबबंदी नहीं हो रहा है बल्कि शराबबंदी के नाम पर बिहार में पब्लिक की
नाकेबंदी हो रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए अभी भी शराबबंदी के पक्ष में है
लेकिन एनडीए उस कानून का विरोध करती है जिसमें ये प्रावधान है कि किसी के
घर से शराब मिलने पर पूरे परिवार को जेल भेज दिया जाएगा।