पटना। पटना हाईकोर्ट में शराबबंदी कानून रद्द होने के बाद 2 अक्टूबर को बिहार सरकार ने फिर से शराबबंदी कानून को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। नए कानून को लेकर अधिसूचना जारी होने से पहले ही केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। पासवान ने नीतीश कुमार पर प्रहार करते हुए कहा कि शराबबंदी के नाम पर नीतीश कुमार गांधी जी बनने चले हैं।