Gajipur: Ambedkar statue smashed, 3 arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, 3 गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 07:57 AM (IST)
अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ी, 3 गिरफ्तार
गाजीपुर। संविधान निर्माता की जन्म जयंती पर प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के सभी नेता उनके गुणगान करते रहे, लेकिन उनकी प्रतिमा तोड़े जाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में अराजक तत्वों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा खंडित कर दिया, जिससे गांव में तनाव फैल गया। गुस्साए लोगों ने आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए चक्काजाम करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव में करीब 25 वर्ष से पहले स्थापित की गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को रविवार देर रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। सोमवार तड़के जब लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त देखी तो गांव में तनाव फैल गया।
मौके पर पहुंचे दलितों ने धरना देना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सैदपुर सत्यम मिश्र तथा सीओ सैदपुर मुन्नी लाल गोंड समेत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने, लोगों ने कहा कि तीसरी बार प्रतिमा का क्षतिग्रस्त किया गया है। लोगों को पुलिस अधिकारियों ने किसी प्रकार शांत कराया और प्रतिमा की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
लोगों ने प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। गांव निवासी एक युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सूरज मिश्रा, आशीष सिंह और धीरज मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement