चण्डीगढ़। हरियाणा सरकार की ओर से स्वर्ण जयंती वर्ष मेें आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना का विस्तार कर दिया गया है। इसके तहत अब दूसरी बेटी की तर्ज पर तीसरी बेटी के जन्म पर भी लाभ देने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने बताया कि इस योजना के अनुसार प्रदेश में तीसरी बेटी के जन्म पर भी आपकी बेटी-हमारी बेटी योजना का लाभ दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास निदेशालय ने इस सबंध में सभी जिलों के कार्यक्रम अधिकारियों को लाभार्थियों की सूची भेजने के लिए पत्र लिखा है। लेकिन इसके तहत वे ही लाभान्वित होंगे। जिनके घर तीसरी बेटी का जन्म 24 अगस्त 2016 के बाद हुआ हो।
यह भी पढ़े :ब्लैक मनी पर सर्जिकल स्ट्राइक से पहले मोदी सरकार ने उठाए ये 7 कड़े कदमयह भी पढ़े :एक स्थान पर मेवाड़ के प्रमुख धामों के हो रहे दर्शन