उदयपुर। जिला वैश्य महासम्मेलन की ओर से इस महीने फन फेयर मेला और जनवरी में विशाल महिला अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा पिंकी माण्डावत ने बताया कि शहरवासियों के स्वस्थ मनोरंजन के लिए 25 दिसम्बर को सुबह दस बजे से रात दस बजे तक नगर निगम प्रांगण मे सारंग - 2016 फन फेयर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 70 स्टॉल्स लगाई जाएंगी। साथ ही मेले मे कई आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इसके बाद छह जनवरी को बिजौलिया हाउस मे मैत्रेयी - 2016 के नाम से महिला अधिवेशन का भी आयोजन होगा। जिसमें मुम्बई के युगराज जैन बालिकाओं और महिलाओं को भारतीय संस्कृति के करीब लाने और किशोरी बालिकाओं को पाश्चात्यकरण के आकर्षण मे भ्रमित होने से बचाने के लिए खास संबोधन देंगे। वार्ता में महासम्मेलन के अध्यक्ष अनिल नाहर ने बताया कि महासम्मेलन में सर्दी के मौसम में गरीब बच्चों को मुहिम सर्द अभियान के तहत पांच हजार स्वेटर भी वितरित किए जाएंगे।
हिन्दु विवाह, मुस्लिम निकाह एक साथ, देखिए रोचक तस्वीरें...