Full restriction on supply and sale of Chinese doors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चाईनीज़ डोर की सप्लाई और बिक्री पर पूर्ण पाबंदी

khaskhabar.com: सोमवार, 18 दिसम्बर 2017 7:29 PM (IST)
चाईनीज़ डोर की सप्लाई और बिक्री पर पूर्ण पाबंदी
चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने यह आदेश जारी करते हुये राज्य में चाईनीज़ डोर की सप्लाई और बिक्री पर पूर्ण पाबंदी लगा दी है। इस संबंधी जानकारी देते हुये पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि इन आदेशों के अनुसार चाईनीज़ डोर का उत्पादन, बिक्री, भंडारण और पतंग उड़ाने के लिए नाईलोन का प्रयोग द्वारा तैयार की गई डोर और अन्य सिंथेटिक वस्तुओं से बनी डोर के प्रयोग पर पूर्ण पाबंदी लगाई गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त पतंगबाजी के लिए प्रयोग किये जाने वाले किसी भी प्रकार के धागे को धारदार बनाने के लिए कच्चा या किसी धातु के प्रयोग पर भी पूरे राज्य में पाबंदी लगाई गई है। प्रवक्ता ने बताया कि यह देखने में आया है कि नाईलोन और सिंथेटिक धागे के कारण मनुष्यों, पशु-पक्षियों, धरती के वातावरण को भारी नुकसान हो रहा है। इसको देखते हुये राज्य सरकार ने उक्त पाबंदियों के आदेश जारी किये हैं।
उन्होंने कहा कि पतंगबाजी की आज्ञा केवल सूती धागे के लिए है जिसको किसी भी तरीके से धारदार ना बनाया गया हो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement