Advertisement
हर मंडल में एफएसडीए की लैब, नमूनों की जांच और एक्शन में आएगी और तेजी

इसी तरह अमानक दवाएं रोगियों के उपचार को प्रभावित करती हैं। इनके अपेक्षित परिणाम न मिलने से बीमारी का उपचार लंबा खिंच सकता है। इससे रोगियों को अतिरिक्त आर्थिक और शारीरिक परेशानी उठानी पड़ती है। दवाओं के दुष्प्रभाव का खतरा भी अलग से रहता है। उपभोक्ताओं को अपने पैसे के बदले गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ और दवाएं मिलें, यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है। इसी के अनुरूप एफएसडीए जांच की व्यवस्था और क्षमता बढ़ाने के साथ ही प्रवर्तन कार्रवाई को भी प्रभावी बनाने में जुटा है।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आजमगढ़, बस्ती, देवीपाटन, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, चित्रकूटधाम, मीरजापुर (विंध्याचल), बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ और सहारनपुर मंडलों में नई प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। इनमें कानपुर, अलीगढ़, सहारनपुर और अयोध्या में नमूनों की सर्विलांस जांच पहले से ही हो रही थी। शेष नई प्रयोगशालाओं में सर्विलांस जांच बीते 31 अक्टूबर से शुरू हुई है। औषधियों के विधिक नमूनों की जांच सभी प्रयोगशालाओं में की जा रही है। लखनऊ, आगरा, मेरठ, झांसी, गोरखपुर और वाराणसी मंडल में पहले से विभाग की लैब संचालित थी।
प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ने से दवाओं की सालाना जांच क्षमता भी 12,500 से बढ़कर 60 हजार नमूने हो गई है। प्रयोगशालाओं का सुचारु संचालन और जांच क्षमता का पूरा उपयोग सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त मानव संसाधन भी जरूरी है। इस दिशा में 357 कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि 457 कनिष्ठ विश्लेषक (खाद्य) की भर्ती प्रक्रियाधीन है। इन नियुक्तियों के बाद प्रयोगशालाओं में कर्मचारियों की कमी दूर करने और जांच कार्य में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ने से विभाग की ओर से संचालित 'शुद्ध ही शुभ है' अभियान को भी और गति मिलेगी। जांच का दायरा बढ़ने और समयबद्ध कार्रवाई होने से मिलावटखोरी तथा अमानक खाद्य पदार्थों और दवाओं के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। इसका सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा और उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में विभाग की व्यवस्था और मजबूत होगी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


