Advertisement
पंचायत सचिवों ने मंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा

चंद्रमणी ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत पंचायत सचिव कभी भी पंचायती राज विकास विभाग में कार्यरत पंचायत सहायकों के साथ विलय को स्वीकार नहीं करेंगे। चाहे इसके लिये उन्हें न्यायालय का दरवाजा ही क्यों न खटखटाना पड़े। उन्होंने इस पर तर्क दिया है कि पंचायती राज विभाग में कार्यरत पंचायत सहायक जिला परिषदों के कर्मचारी हैं और कमीशन के माध्यम से नियुक्त नहीं हुए हैं और न ही उन्हें पंचायत सचिवों की तरह कार्यप्रणाली का ज्ञान है।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में अनेक बार दोनों विभागों के उच्च अधिकारियों से भी बैठकें की जा चुकी हैं लेकिन बैठकों के दौरान विलय को लेकर किसी योजना पर खुलकर चर्चा नहीं की जा रही है। इससे कर्मचारियों के मनोबल पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होंने मंत्री से विलय की संभावना से पूर्व कर्मचारियों के हितों की रक्षा को ध्यान में रखकर फैसला लेने का आग्रह किया है।
खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


