सोनीपत। शहर के गीता विद्या मंदिर स्कूल में रविवार को समाज सेवा समिति द्वारा निशुल्क जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख राजीव जैन ने किया। उन्होंने कहा कि समाज सेवा समिति वट वृक्ष की भांति समाज के लोगों के ऊपर से छाया देने का कार्य कर रही है।