Free camp will take place tomorrow at Vivekananda center-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कल विवेकानंद केन्द्र में लगेगा निःशुल्क शिविर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 09 जून 2017 1:02 PM (IST)
कल विवेकानंद केन्द्र में लगेगा निःशुल्क शिविर
कांगड़ा। विवेकानंद केन्द्र कांगड़ा कन्या कुमारी ब्रांच हिमाचल विभाग प्रमुख अशोक रैणा ने जानकारी देते हुये बताया कि केन्द्र द्वारा कल यानि शनिवार को कांगड़ा के गोपाल बाग, घुरकडी में दोपहर 12 बजे आंख, कान, नाक व गले की चिकित्सा का निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविर का लाभ उठाने का आग्रह करते हुये कहा कि शिविर में चिकित्सा के लिए प्रातः 11.30 बजे पंजीकृत आरंभ होगा। रैणा ने अभिभावुकों से 5 वर्ष की आयु तक के मूकबधिर बच्चों को भी शिविर में लाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बच्चों की चिकित्सा का सारा खर्च विवेकानंद केन्द्र वहन करेगा। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा शिविर में ईएनटी के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement