Advertisement
एनआईए में सुश्रुत जयंती पर लगा निशुल्क बीएमडी जांच शिविर

आयुष मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) संजीव शर्मा तथा डीन प्रोफेसर गुलाब चंद पमनानी की मार्गदर्शन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य आमजन को हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
इसी कड़ी में संस्थान के डीन इंचार्ज प्रोफेसर सतीश गंधर्व, प्रोफेसर प्रह्लाद रघु और डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग ने शल्य चिकित्सक आचार्य सुश्रुत के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्वलन के साथ शिविर का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि कहा कि बदलती जीवनशैली, पोषण की कमी और बढ़ती उम्र के कारण हड्डियों से संबंधित रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। समय पर बोन मिनरल डेंसिटी की जांच कर ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी की शुरुआती अवस्था में पहचान की जा सकती है, जिससे समय रहते उपचार संभव हो पाता है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने, पर्याप्त कैल्शियम और विटामिन-डी का सेवन करने तथा नियमित व्यायाम अपनाने का आह्वान किया।
डीएमएस डॉ. गौरव गर्ग ने कहा कि बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच हड्डियों की गुणवत्ता और मजबूती का आकलन करने का प्रभावी माध्यम है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान समय-समय पर ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजन को रोगों की रोकथाम और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है।
शल्य तंत्र विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दुष्यंत परमार की देखरेख में 150 से ज्यादा लोगों की जांच की गई और हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान, योग, व्यायाम और आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रितेश, असिस्टेंट प्रोफेसर धवल मकवाना, असिस्टेंट प्रोफेसर अनुराग कुशल, असिस्टेंट प्रोफेसर मनीष पमनानी, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गरिमा गुप्ता, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनीता यादव, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनासी ग्रेवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. महेश एम, असिस्टेंट प्रोफेसर चंद्रमोहन और मेडिकल ऑफिसर डॉ. भवकीर्ति प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


