Freaky Ali, who wrote the secret, how did the floor Slide 4-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फ्रीकी अली को लिखने वाले राज, कैसे मिली मंजिल

khaskhabar.com: शनिवार, 10 सितम्बर 2016 12:01 PM (IST)
फ्रीकी अली को लिखने वाले राज, कैसे मिली मंजिल
राज ने अपना स्क्रिप्ट राइटिंग का सफर कॉमेड़ी सर्कस शो में कृष्णा, सुदेश, और कपिल जैसे कई कलाकारों की स्क्रिप्ट लिखकर शुरू किया था। इसमें राज 6 सालों तक लगातार इन लोगों की स्क्रिप्ट लिखते रहे। फिर जब कपिल ने अपना शो कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल शुरू किया तो राज इस शो के लिए भी निरन्तर स्क्रिप्ट लिखते रहे। साथ ही साथ आईफा, और फिल्म फेयर अवार्ड जैसे कई फिल्मी अवार्ड्स शो में भी राज की स्क्रिप्ट का जलवा देखने को मिला। सबसे ज्यादा कॉमेडी स्क्रिप्ट लिखने पर राज का नाम लिम्का बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है। राइटिंग के अलावा राज ने अपने एक कॉमेडी शो में एक्टिंग कर के भी दर्शकों को खूब हँसाया, और उनकी अदाकारी भी बहुत पसन्द की गई। आज भी लोगों को वो सिकन्दर का किरदार याद है। पर एक्टिंग की वजह से वो राइटिंग को समय नहीं दे पा रहे थे, इसलिये राज ने एक्टिंग छोड़ राइटिंग पर ही ध्यान केंद्रित किया, और फिर टेलीविजन के बाद फिल्मों के लिये लिखना शुरू किया। और अब एक के बाद एक लगातार फिल्में लिख रहे हैं, उनकी पहली फिल्म वेलकम बेक पिछले साल सितम्बर में ही रिलीज हुई थी, और अब एक साल बाद ही दूसरी फिल्म ‘फ्रीकी अली’ रिलीज हो रही है। इसके बाद अभी राज की एक ओर फिल्म रिलीज होने को है, जो भारत और पाकिस्तान दोनों देशों पर आधारित है, इसलिये इसका नाम ये फिल्म पाकिस्तान में वेन है रखा गया है।

4/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement