Fraud women escaped with couples son -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जालसाजी कर अज्ञात महिला दम्पति के पुत्र को लेकर फरार

khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 12:08 PM (IST)
जालसाजी कर अज्ञात महिला दम्पति के पुत्र को लेकर फरार
गोरखपुर। पीपीगंज के रमवापुर के दम्पति को झांसा देकर अज्ञात महिला उसके डेढ़ माह के पुत्र को लेकर फरार हो गयी।काफी खोजबीन के बाद नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना तब की है जब रमवापुर निवासी परमानन्द की पत्नी वन्दना के पास उसके बहन का फ़ोन आया, जिसमें उसके बहन ने घर पर आये आशा की बात कही और कहा कि जिसके पास दो माह से कम के बच्चे है उन्हें सरकार द्वारा पाँच हजार रूपये मिलेगे। यह सुनकर दोनों पति पत्नी ने विचार विमर्श कर उन्होंने जाने का फैसला लिया और आशा के पास फोन पर वार्ता कर मिलने के लिए वन्दना व उसकी सास धनपाती देवी पीपीगंज स्वास्थ केंद्र पर गये।जहाँ आशा ने डॉक्टर के न होने की बात कहकर वन्दना और उसके पुत्र की फोटो खिंचवाने बाजार में ले गयी और वहाँ उसने दोनों की फोटो खिंचवाकर उसने वन्दना से पैसे निकासी की बात कहकर पूर्वांचल बैंक के कई चक्कर लगाए और देखते ही देखते महिला ने वन्दना के पुत्र को गोद में लेने की इच्छा जताई।जिसमे वह कामयाब हो गयी और मौका पाकर बच्चे को लेकर गायब हो गयी। [@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement