fraud with two person in jodhpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बैंक अधिकारी बन लिया पिन नम्बर, पैसा किया पार

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 2:51 PM (IST)
बैंक अधिकारी बन लिया पिन नम्बर, पैसा किया पार
जोधपुर। यहां महज एक फोन कॉल दो लोगों के कंगाल होने की वजह बन गया। मामला जोधपुर के खंड फलसा क्षेत्र का है। यहां एक व्यक्ति ने बैंक अधिकारी बन दो लोगों से एटीएम और पिन नंबर पूछ कर उनके खातों से 96 हजार रुपए पार कर दिए। फर्जी बैंक अधिकारी बन कर फोन करने वाले व्यक्ति ने बातों में उलझा कर एटीएम नम्बर और पिन नम्बर ले लिए और फिर एटीएम से पैसे पार कर लिए। पुलिस के अनुसार बकरामंडी और सिवांचीगेट के दो लोगों के साथ ऐसी वारदात हुई है। पहला कॉल बकरा मंडी निवासी चांद मोहम्मद पुत्र अशरफ के मोबाइल पर सोमवार सुबह साढ़े दस बजे आया। एक व्यक्ति ने खुद को एसबीबीजे का शाखा प्रभारी बताते हुए बातों में उलझा कर एटीएम नम्बर और पिन नम्बर ले लिया और फिर उसके खाते से 48 हजार रुपए पार कर लिए। दूसरा मामला सिवांची गेट में जुलाहों की मस्जिद सिंधियों का बास निवासी हबीबुर्रहमान पुत्र मोहम्मद अय्यूब के साथ हुआ। उनके मोबाइल पर सोमवार शाम एसबीबीजे का फर्जी बैंक अधिकारी बन कर किसी ने फोन किया और एटीएम व पिन नम्बर नम्बर पूछे। बातों में आकर उसने ये नम्बर उसे बता दिए। कुछ ही देर बाद उसके खाते से भी 48 हजार रुपए गायब हो गए। मामले सामने आने के बाद बैंक ने इन खातों को सुरक्षित कर लिया। इधर, पुलिस मामला दर्ज कर वारदात की तहकीकात कर रही है। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement