fourty IS terrorists killed in US drone attack in afghanistan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ड्रोन हमले में आईएस के 40 आतंकी ढेर

khaskhabar.com: मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 7:47 PM (IST)
ड्रोन हमले में आईएस के 40 आतंकी ढेर
काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहार प्रांत में अमेरिकी ड्रोन्स के हमले में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के कम से कम 40 आतंकवादी मारे गए। टोलो न्यूज की मंगलवार की रिपोर्ट के मुताबिक हमला प्रांत के अचिन जिले में देर सोमवार को हुआ। अमेरिकी ड्रोन ने जिले के दो विभिन्न हिस्सों में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया था। हमले में आईएस का एक शीर्ष आतंकवादी गजनवी ओरूकजाई भी मारा गया था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक अभियान पर कोई टिप्पणी नहीं की है। (आईएएनएस)

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement