Four people died in a road accident in Jammu and Kashmir Udhampur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2022 12:51 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत
जम्मू । जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गूल संगलदान से उधमपुर जा रही एक निजी कार आज (सोमवार) उधमपुर जिले के चेनानी इलाके में प्रेम मंदिर के पास चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। वाहन गहरी खाई में गिर गया, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को मौके से निकाल लिया गया और उनमें से दो ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा, "इस दुर्घटना में जामिया मस्जिद संगलदान के इमाम मुफ्ती अब्दुल हामिद और उनके पिता मुहम्मद जमाल दीन सहित चार लोगों की मौत हो गई।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement