Four people arrested with illegal weapons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अवैध हथियारों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 09 जून 2019 1:19 PM (IST)
अवैध हथियारों के साथ चार बदमाश गिरफ्तार
जयपुर । क्राइम ब्रांच टीम और बस्सी थाना पुलिस ने शनिवार को अवैध हथियार के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देशी कट्टे एक पिस्टल तीस राउंड सहित एक कार बरामद की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी अनिल विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम सीताराम,सुरेन्द्र शर्मा ,रोहित शर्मा और मुकेश है। यह चारों अन्य बदमाशों से आपसी रंजिश के चलते उन पर फायरिंग करने के लिए भरतपुर से हथियार लेकर आ रहे थे। मुखबिर की सूचना पर क्राइम बांच की टीम और बस्सी थाना पुलिस ने इन्हें राजाधोक टोल के पास दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया है कि सीताराम गांधी नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। सुरेन्द्र के खिलाफ तीन मारपीट और आर्म्स एक्ट और रोहित के खिलाफ भी आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement