Four passengers death by Rajdhani express train in Etawah-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इटावा में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 10 जून 2019 11:20 AM (IST)
इटावा में राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोगों की मौत
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की बलराई रेलवे स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 4 लोंगों की दर्दनाक मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। यह यात्री रेलवे लाइन पर खड़े थे। घायलों का अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा उस दौरान हुआ जब अवध एक्सप्रेस को लूप लाइन पर खड़ा कर राजधानी एक्सप्रेस को पास कराया जा रहा था। इसी दौरान चार लोग राजधानी की चपेट में आ गए। एक दर्जन यात्री घायल हो गए। स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सोमवार को इटावा के बलरई रेलवे स्टेशन पर रेलवे लाइन के किनारे खड़े चार लोगों की राजधानी की चपेट में आने से मौत हो गई। चारों मुजफ्फरपुर से बांद्रा जा रही अवध एक्सप्रेस के यात्री बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement