Advertisement
सुप्रीम कोर्ट में 4 नए न्यायाधीशों ने ली शपथ, न्यायाधीशों की संख्या 34 हुई

न्यायमूर्ति रामसुब्रमण्यन और ऋषिकेश रॉय ने क्रमश: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट और केरल हाईकोर्ट का नेतृत्व किया है। न्यायमूर्ति रवींद्र भट्ट और कृष्ण मुरारी ने राजस्थान और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालयों का नेतृत्व किया है।
केंद्र ने 18 सितंबर को शीर्ष अदालत में नियुक्ति के लिए न्यायाधीशों के नामों पर एससी कॉलेजियम-सिफारिश को मंजूरी दी थी। प्रधान न्यायाधीश ने प्रधानमंत्री को तीन पत्र लिखे थे। उन्होंने शीर्ष अदालत में लंबित पड़े 58,669 मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने इस संबंध में फौरन कदम उठाने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


