Four killed in Telangana road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

तेलंगाना में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 02 अप्रैल 2022 12:50 PM (IST)
तेलंगाना में सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत
हैदराबाद। तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। हैदराबाद से करीब 130 किलोमीटर दूर चरकोंडा मंडल में तुर्कलापल्ली के पास चालक के नियंत्रण खोने के बाद एक कार पलट गई। कार सवार एक परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कलवाकुर्ती सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पीड़ितों की पहचान गौस खान (55), सादिक (55), फरहाना (45) और रौशन (24) के रूप में हुई है। वे सभी सूर्यापेट जिले के नेरेदुचरला के रहने वाले थे और पड़ोसी आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले की एक दरगाह से घर लौट रहे थे।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement