Four Crooks arrested for planning robbery,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डकैती की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, आधा दर्जन वाहन व हथियार बरामद

khaskhabar.com: सोमवार, 15 जुलाई 2019 5:58 PM (IST)
डकैती की योजना बनाते चार बदमाश गिरफ्तार, आधा दर्जन  वाहन व हथियार बरामद
जयपुर ।राजधानी की वैशाली नगर थाना पुलिस में सोमवार को डकैती की योजना बनाते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है । वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया । इनके कब्जे से आधा दर्जन वाहन व हथियार बरामद किए गए है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दोनों विकास मीणा और सुरेंद्र मीणा सवाई माधोपुर के रहने वाले है । जिनके खिलाफ पूर्व में भी दर्जन भर से अधिक मुकदमे वाहन चोरी के दर्ज है । जिनके कब्जे से चोरी के पांच वाहन एक देसी कट्टा रामपुरी चाकू मास्टर की बरामद की गई है । देर रात मुखबिर की सूचना पर खिरनी फाटक के पास बाईपास पुलिया के नीचे रेलवे लाइन के पास बैठकर 5 बदमाश डकैती की योजना बना रहे थे जिनमें से पुलिस टीम ने चार आरोपियों को धर दबोचा लेकिन एक मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement