Four coaches derailed in mathura -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चार डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे प्रशासन में मचा हडकंप

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 1:01 PM (IST)
चार डिब्बे पटरी से उतरे, रेलवे प्रशासन में मचा हडकंप
मथुरा। दिल्ली-आगरा रेल मार्ग पर बाद रेलवे स्टेशन के निकट यार्ड में चार डिब्बे पटरी से उतर गए। मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरने की सूचना मिलते ही रेल प्रशासन में हडक़म्प मच गया। हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। रेलवे प्रशासन में मचा हडकंप चक्रघरपुर से आकर रूद्रपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे बाद रेलवे स्टेशन के पास यार्ड में पटरी से उतर गये। इस हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारियों में हडकम्प मच गया। आनन-फानन में रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गये। इस हादसे में रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ और न ही कोई हताहत हुआ है।
जब मौके पर रेलवे के अधिकारियों से बात की गई तो उनका क्या कहना था कि चक्रघरपुर से आकर रूद्रपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के चार डिब्बे डिरेल हो गये हैं। ये गुड्स यार्ड में हुए हैं, जिन्हें ठीक किया जा रहा है।

[ ये हैं लोगों से 20 करोड़ से ज्यादा ठगने वाले बाप-बेटे ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement