Four candidate list of lok insaaf party declared-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:08 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोक इन्साफ पार्टी ने चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए जारी की लिस्ट

khaskhabar.com: रविवार, 25 दिसम्बर 2016 10:29 AM (IST)
लोक इन्साफ पार्टी ने चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए जारी की लिस्ट
लुधियाना। सूबे में आम आदमी पार्टी के साथ गठजोड़ करने वाली बैंस भाइयों की लोक इन्साफ पार्टी की चयन समिति की तरफ से एक महत्वपूर्ण बैठक के बाद आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की गई। जिसमें चार क्षेत्रों से उम्मीदवारों का ऐलान किया गया हैं। मीटिंग में उपस्थित चयन समिति के सदस्यों की तरफ से जारी किये गए प्रेसनोट के अनुसार लुधियाना दक्षिणी से जत्थेदार बलविन्दर सिंह बैंस, आत्म नगर से सिमरजीत सिंह बैंस, हलका उत्तरी से काऊंसलर रणधीर सिंह सीबिया और हलका अमरगड़ से प्रो.जसवंत सिंह गज्जणमाजरा को मैदान में उतारा गया है। गौरतलब है कि कुछ समय पहले आम आदमी पार्टी और लोक इन्साफ पार्टी के गठजोड़ उपरांत इन विधान सभा क्षेत्रों से लोक इन्साफ पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला लिया गया था। पिछली विधानसभा चुनाव में सिमरजीत सिंह बैंस और जत्थेदार बलविन्दर सिंह बैंस ने उस दौरान रहे सूबे के जेल मंत्री हीरा सिंह गाबडिया और लुधियाना के मेयर ग्यासपुरा को निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर हरा कर बड़ी जीत प्राप्त की थी। इस बार आप के साथ हुए गठजोड़ के बाद उनकी तरफ से 2017 की विधान सभा चुनाव के लिए पहली सूची जारी की गई है।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement