पलवल। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला ने पलवल में मालगोदाम रोड को चारमार्गीय बनाने के विकास कार्य का शुक्रवार को शिलान्यास किया। इस कार्य पर 4 करोड़ 11 लाख 95 हजार रुपए खर्च होंगे। इस मौके पर दीपक मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश में नेशनल हाईवे, प्रदेशस्तरीय मार्गों और प्रमुख सड़क मार्गों के साथ संपर्क सड़क मार्गों का प्राथमिक तरीके से और सुनियोजित तरीके से विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक राज्य सरकार 5194 किलोमीटर लंबाई की सड़कों के निर्माण,चैड़ा करने और सुधार करने पर दो हजार 59 करोड़ खर्च कर चुकी है। इस मौके पर नगर परिषद की चेयरमैन श्रीमती इंदु भारद्वाज, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह डागर, पंचायत समिति पलवल के चेयरमैन प्रेमचन्द शर्मा, निगरानी समिति पलवल के चेयरमैन मुकेश सिंगला, मीडिया प्रभारी सत्यभान शर्मा, एल.डी.वर्मा, गंगालाल गोयल, हरेन्द्र सिंह तेवतिया, जय सिंह चैहान और जोगिन्द्र सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारीगण मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :रिश्वत के आरोप में जेल गया था सरपंच, लौटा तो ऐसे हुआ स्वागतयह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना