Foundation stone of Bisalpur-Prithviraj Nagar Stage-1 and Bisalpur-Jaipur Drinking Water Stage-2 project Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:32 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर स्टेज-1 और बीसलपुर-जयपुर पेयजल स्टेज-2 परियोजना का शिलान्यास

khaskhabar.com: शुक्रवार, 12 जून 2020 3:46 PM (IST)
बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर स्टेज-1 और बीसलपुर-जयपुर पेयजल स्टेज-2 परियोजना का शिलान्यास
इस मौके पर सिरसी रोड पर पांच्यावाला स्थित कनक वृंदावन के हैड वर्क्स पर भूमि पूजन एवं षिलान्यास कार्यक्रम हुआ। यहां उपस्थित लोगों ने वीसी के जरिए मुख्यमंत्री एवं जलदाय मंत्री डॉ. बीडी कल्ला का सम्बोधन सुना। कार्यक्रम स्थल पर कोविड-19 के मद्देनजर सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के साथ सीमित संख्या में मास्क पहनकर आए लोगों को थर्मल स्कैनिंग एवं हाथ सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेष दिया गया। उनको मास्क एवं सैनिटाइजर भी दिए गए। बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर परियोजना में 175 वर्ग किमी में विकसित होगा आधारभूत ढांचा
बीसलपुर-पृथ्वीराज नगर पेयजल परियोजना, फेज-1 स्टेज-1 के तहत 175 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में वर्ष 2051 की पेयजल मांग के अनुरूप आधारभूत ढांचा विकसित किया जाएगा। वर्तमान में लोकसभा क्षेत्र जयपुर (शहर) के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर एवं झोटवाडा के आठ वार्डों में इस पेयजल परियोजना के फेज-1 स्टेज-1 में 30 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र का वितरण तंत्र विकसित किया जाएगा। इसके तहत वार्ड नं. 18 के सम्पूर्ण क्षेत्र एवं वार्ड 15, 16, 17, 19, 32, 33 एवं 34 के आंषिक क्षेत्र में इस प्रोजेक्ट में वितरण तंत्र विकसित होगा। परियोजना के तहत कुल 39.81 किलोमीटर तक एमएस मुख्य ट्रांसमिषन पाइप लाइन, 37.15 किलोमीटर डीआई राइजिंग पाइप लाइन तथा 88.67 किलोमीटर डीआई एवं 883.07 किलोमीटर एचडीपीई वितरण पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
इस परियोजना में 9 पम्प हाऊस एवं स्वच्छ जलाषयों का निर्माण होगा। ये पम्पहाउस एवं स्वच्छ जलाषय, बालावाला, स्वर्ण विहार, वर्धमान सरोवर-सी, शिव विहार, वेस्ट वे हाईट (आईपीएस-01), केशोपुुरा, कनक वृंदावन, गोकुलनगर (आईपीएस-02) तथा लोहा मंडी में बनाए जाएंगे। इसके साथ ही 19 उच्च जलाषयों का निर्माण भी कराया जाएगा, ये जलाषय नारायण विहार बी, 9-ए तिवाड़ी कॉलोनी, ग्राम गजसिंहपुरा, विजयनगर-एफ, ग्राम गजसिंहपुरा, अशोक वाटिका, ग्राम बदरवास, शिव विहार एफ-2, ग्राम मांग्यावास, निधि विहार, ग्राम मांग्यावास, राधामुकुट विहार, ग्राम गोल्यावास, सुन्दरनगर-प्रथम, ग्राम बलरामपुरा उर्फ खेजडों का बास, सुुमेरनगर-द्वितीय, ग्राम कल्याणपुरा, हीरावाला रजनी विहार, अयोध्या नगर, ग्राम धाबास, कच्ची बस्ती, गिरधारीपुरा, रंगोली गार्डन, बसंत विहार, बजरी मण्डी, जनक विहार, गोकुलनगर योजना, ग्राम गोकुलपुरा एवं गिरिराजनगर आदि जगहों पर निर्मित होंगे। प्रोजेक्ट के कार्य को 30 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
बीसलपुर-जयपुर परियोजना से बाहरी क्षेत्र और नई कॉलोनियों को मिलेगा लाभ
वर्तमान में जयपुर की आबादी करीब 36 लाख 50 हजार है तथा यहां जल की मांग 788 एमएलडी है। इसमें से बीसलपुर बांध द्वारा 460 एमएलडी की आपूर्ति हो रही है, बाकी मांग को अन्य स्रोतों से पूरा किया जा रहा है। राज्य सरकार ने जयपुर शहर एवं इसके बाह्य क्षेत्र जैसे आमेर, जगतपुरा, खो नागोरियन, जामडोली आदि में नई कॉलोनियों एवं आबादी क्षेत्र के विस्तार के तहत तथा आने वाले समय में यहां की जनता की दूरगामी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बीसलपुर-जयपुर पेयजल परियोजना के द्वितीय चरण का प्रस्ताव तैयार किया है। इस योजना से जयपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों को बीसलपुर से 170 एमएलडी पानी अतिरिक्त मिल सकेगा। इस परियोजना का कार्य अक्टूबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement