Foundation Day and Talent Award program in the bharatpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हर कौम की प्रतिभाएं होती हैं राष्ट्र की धरोहर : महापौर

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अक्टूबर 2016 9:19 PM (IST)
हर कौम की प्रतिभाएं होती हैं राष्ट्र की धरोहर : महापौर
भरतपुर। महाराजा जवाहरसिंह स्मारक समिति के तत्वावधान में सोमवार को आयोजित स्थापना दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि नगर निगम के महापौर शिव सिंह भौंट ने कहा कि हर कौम की प्रतिभाएं राष्ट्र की धरोहर होती हैं। इस प्रकार के सम्मान समारोह से समाज में अन्य युवाओं को आगे बढऩे की पे्ररणा मिलती है। विशिष्ट अतिथि कर्नल ओमवीर सिंह ने कहा कि देश की सीमाओं पर युवा सैनिकों की कुरबानी ही आज हमें चैन एवं सकून से विकास के लिए प्रेरित करती है, इसलिए सैनिकों का सम्मान भी देश के सिविलियनस की जिम्मेदारी में आता है। इस मौके पर जिला जाट महासभा के अध्यक्ष मुकेश उसरानी, संस्था अध्यक्ष डॉ. पे्रम सिंह कुन्तल, महामंत्री सुधीर पाल सिंह, वन अधिकारी लालसिंह, डॉ. अशोक सिंह, डॉ. भूरी सिंह, समाजसेवी रामप्रताप सिंह ने भी विचार रखे। समारोह में आरजेएस में चयन होने पर गुंजन सिंह, सीए गरिमा चौधरी, आईआईटी में चयन होने पर वरुण सिंह, 1971 के वीर चक्र प्राप्त सूबेदार ब्रजेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय स्तर पर शूटिंग में कार्तिकेय, दलवीर सिंह हाथी, विष्णु चाहर, विष्णु बुरावई को कुश्ती में, क्षेत्रपाल सिंह को एथलीट में पदक मिलने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सीनियर सैकंडरी में उच्च अंक प्राप्त करने पर अंशु कुमारी, तनु फौजदार, शिवराज सिंह, सचिन कुमार, कुमारी लकी चौधरी, ओमवीर सिंह, अरविंद कुमार, सोनवीर, आकांक्षा चौधरी, दीक्षा फौजदार, कुमारी भावना, कुमारी श्वेता चौधरी, ब्रजपाल सिंह, अजय सिंह, पुष्कर सिंह एवं रविन्द्र कुमार तथा सैकंडरी में अभिषेक कुमार, नरेन्द्र, करन चौधरी, ईशु सिंह, गौरव, कुमारी, रिंकी फौजदार एवं सुनील फौजदार को प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement